Advertisement
Home आर्ट आर्टिस्टिक इवेंट्स एंड फेस्टिवल्स आकर्षण का केन्द्र बनी राजस्थानी फड़ चित्रकारी

आकर्षण का केन्द्र बनी राजस्थानी फड़ चित्रकारी

0
3014

दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध फड़ चित्रकारी की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

 

नई दिल्ली। बीकानेर हाउस में आयोजित की गई राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध फड़ चित्रकारी की प्रदर्शनी जन आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लाल जोशी, राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत युवा चित्रकार कल्याण जोशी के द्वारा 65 पारम्परिक एवं आधुनिक फड़ चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें पाबुजी की फड़, देव नारायण की फड़, रामदला-कृष्ण दला, रामायण, हनुमान चालीसा, दुर्गा जी, गणेश जी, दशावतार की कहानियों को एवं प्रसिद्ध कवि कालीदास द्वारा रचित कुमार सम्भवम्, गीत गोविंद के चित्रों को कलाकारों ने बहुत ही सुंदर तरीके से अभिव्यक्त किया है। केवल फड़ चित्रकारी पर इस तरह की प्रदर्शनी का दिल्ली में प्रथम बार आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में पाबुजी की फड़ का वाचन भी किया जा रहा है, जो कि फड़ की पुरानी परंपरा रही है। कहानियों को गा कर, नाच कर सुनाने की राजस्थान के नायक पप्पूराम भोपा एवं कमला र्बार भोपी द्वारा प्रतिदिन सांय फड़ बाचने का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में फड़ पेंटिंग पर कार्यशाला एवं वार्ता का आयोजन भी किया जा रहा है। रविवार 8 अक्टूबर तक प्रातः 11 बजे से सांय 8 बजे तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन ‘आर्ट ट्री’ के सहयोग से किया गया है। जिसे क्यूरेटब्र प्रगति अग्रवाल एवं राधिका सुराना ने प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री  सुषमा सेठ एवं कला समीक्षक अलका रघुवंशी, पदम् श्री शाकिर अली एवं चित्रकार जय प्रकाश शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इरफान की नई फिल्म करीब करीब सिंगल का पोस्टर रिलीज

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here