Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट यशराज की अगली फिल्म में रितिक — वाणी की जोड़ी

यशराज की अगली फिल्म में रितिक — वाणी की जोड़ी

0
3323

मुम्बई। यशराज बैनर की अपकमिंग फिल्म में दो डांसिग स्टार रितिक रोशन और टाइगर श्राफ एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म में रितिक रौशन के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट किया गया है। डांस के दो महा​रथियों के साथ वाणी कपूर एक्शन डोज में नजर आने वाली है। इसकी जानकारी यशराज फिल्म के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सांझा की गई है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से रितिक और टाइगर के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आएगी लेकिन फिल्म में एक ही एक्ट्रेस होगी वो भी रितिक के अपोजिट। सिद्धार्थ काफी समय से एक युवा चेहरे कि तलाश में थे जो उन्हे वाणी के रूप में मिला। वाणी कपूर ने इससे पूर्व सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देशी रोमांस और रणवीर सिंह के साथ बेफिक्रे की है। बॉक्स आॅफिस पर हालांकि दौनों ही फिल्में कोई चमत्मकार नही कर पाई लेकिन वाणी के काम की प्रशंसा खासी हुई थी। यह फिल्म जनवरी 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Advt

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here