Advertisement
Home कल्चर साहित्य वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जसवंत राठी की पुस्तक ’मेरा युद्ध, कैंसर विरूद्ध’ ...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जसवंत राठी की पुस्तक ’मेरा युद्ध, कैंसर विरूद्ध’ का विमोचन

0
1873

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जसवंत राठी की पुस्तक ’मेरा युद्ध, कैंसर विरूद्ध’ का विमोचन किया।श्री गहलोत को डॉ. राठी ने बताया कि यह पुस्तक करीब ढ़ाई साल तक कैंसर की बीमारी से जुझते हुए उनके स्वयं के अनुभवों पर आधारित है। इसका उद्देश्य कैंसर को लेकर लोगों में डर दूर करना और कैंसर पीड़ितों को हिम्मत देना है। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, आयोजना राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, राज्य बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ एवं विधायक वाजिब अली उपस्थित थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here