Advertisement
Home कैम्पस बीट्स असली पावर आगे चलने में नही ​बल्कि साथ चलने में — अनुपम...

असली पावर आगे चलने में नही ​बल्कि साथ चलने में — अनुपम खेर

0
2052
अनुपम खेर

बिना सूचना के एफटीआईआई पंहुचे चेयरमैन अनुपम खेर, छात्रों से की वार्ता

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर और एफटीआईआई पुणे के नव नियुक्त चेयरमैन अनुपम खेर सोमवार को बिना किसी पूर्व सूचना के संस्थान प्रांगण में पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। उन्होने संस्थान के छात्रों से मुलाकात भी की और उनसे जुडी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अनुपम खेर ने अभिनय को लेकर छात्रों को आधे घंटे का लेक्चर भी दिया इसके पश्चात लंच के समय छात्रों के साथ मैस में लंच भी किया।
संस्थान में छात्रों के साथ बिताए पलों को अनुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट के माध्यम से सांझा भी किया है। अपने ट्वीट में अनुपम ने लिखा है कि ‘असली पावर आगे चलने में नही ​बल्कि साथ चलने में होती है।’

छात्रों के साथ लंच का फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए अनुपम ने संस्थान प्रशासन और स्टूडेंट्स का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपना शतप्रतिशत योगदान संस्थान के विकास के लिए देगें।


संस्थान के अनुभव के बारे में अनुपम खेर ने कहा कि मैं 39 वर्ष पहले बतौर छात्र इस प्रतिष्ठित संस्थान में आया था और आज ​एक बार फिर जिम्मेदारी के साथ आया हॅू। बिना सूचना के आने पर बोलते हुए अनुपम ने कहा कि मैं संस्थान में बतौर छात्र ही आना चाहता था। अनुपम खेर ने संस्थान के छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी कि। हालांकि इस बातचीत में संस्थान प्रशासन को शामिल होने की अनुमति नही दी गई थी। छात्रों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद अनुपम का कहना था कि छात्रों से जुडे मुद्दों को निपटाने की जरूरत है जिसके लिए वे प्रयास करेगें।
आपको बता दे कि अनुपम खेर को हाल ही में गजेन्द्र चौहान के स्थान पर एफटीआईआई पुणे का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। गजेन्द्र चौहान की नियुक्ति के बाद से ही वे विवादों में रहे थे। संस्थान के छात्रों ने उनकी नियक्ति के बाद लगातार 139 दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here