Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट आनलाइन डांस वर्कशॉप 20 मई से

आनलाइन डांस वर्कशॉप 20 मई से

0
973

जयपुर। डान्स अगर आपकी हॉबी है तो आपके लिए एक खुशखबर है। जानी मानी कोरियोग्राफर अनिता प्रधान आगामी 20 मई से डान्स सीखने के इच्छुक लोगों के लिए आनलाइन डांस वर्कशॉप शुरू करने जा रही है। इन वर्कशॉप के माध्यम से आप अपने घरों में बैठे—बैठे भी विभिन्न नृत्य विद्याओं का ज्ञान प्राप्त कर सकते है। आनलाइन वर्कशॉप के बारे में जानकारी देते हुए कोरियोग्राफरअनिता प्रधान ने बताया कि 20 मई से 20 जून 2021 तक चलने वाली इन आनलाइन डांस वर्कशॉप में वे राजस्थानी, बॉलीवुड सांग्स पर आधारित डांस स्टेप्स सिखाएगीं। वर्कशॉप का समय सोमवार से शुक्रवार प्रात:11 बजे से 12 बजे का रहेगा जबकि शनिवार व रविवार को आपको सेल्फ प्रैक्टिस करना होगा।उन्होने बताया कि आनलाइन डांस वर्कशॉप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है इच्छुक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। अधिक जानकारी के आप उनसे 9928566585 तथा 9829439978 नम्बर पर कॉल कर अप्वाइंटमेंट ले सकते है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here