Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट मेकर्स को सता रहा डर : कहीं खुल ना जाए बाहुबली की...

मेकर्स को सता रहा डर : कहीं खुल ना जाए बाहुबली की मौत का राज

0
1057

मुंबई। जुलाई 2015 में ‘बाहुबली- द बिगिनिंग’ की रिलीज के साथ ही भारत को मिल गया था सबसे बड़ा सवाल- आखिर कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? एक वो दिन था और आज का दिन है जब हर कोई इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेताब है। इसी के चलते ‘बाहुबली 2’ के मेकर्स को फिल्म का कंटेंट सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है। इसी वजस से डायरेक्टर राजामौली खुद इस बात पर विशेष ध्यान दे रहे है कि एडिटिंग के समय एडिट टीम के अलावा उस जगह पर और कोई भी ना हो। यही नही, एडिट टीम के मेम्बर्स पर सीसीटीवी के जरिए भी खास नजर रखी जा रही है आर आॅफिस से निकलते समय एडिट टीम की अच्छे से जांच की जा रही है। कई बार ऐसा भी हुआ जब एडिटिंग के लिए उन्हें पूरा-पूरा दिन ऑफिस में बिताना पड़ता है।

एसएस राजामौली खुद पर्सनल लेवल पर एडिटिंग पर खास ध्यान दे रहे हैं और जितना हो सके उतना समय वो अपनी एडिटिंग टीम के साथ बिता रहे हैं। इस फिल्म की सिक्योरिटी को लेकर एक्टर्स तक को यह हिदायत दी गई है कि वो अपने परिवारवालों के साथ फिल्म से जुड़ी कोई भी बात या जानकारी शेयर ना करें। फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर पूरी तरह से छाया हुआ है और साथ ही इस ट्रेलर ने इंडिया में अब तक का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। दर्शकों से तो फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल ही रहा है, वहीं क्रिटिक ने भी ट्रेलर की खूब सराहना की। अब यह तो हर कोई जानता ही है कि फिल्म का पहला भाग कितना हिट था और यही वजह है कि इस दूसरे भाग के साथ राजामौली उससे भी डबल तहलका मचाना चाहते है।
एआरकेए एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राणा डग्गुबती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में नजर आएंगे, तो वहीं प्रभास भी अपनी उपस्थिति महसूस करवाएंगे। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here