Advertisement
Home सिनेमा फिल्म रिव्यु ‘फिल्लौरी’ ने पहले हफ्ते की 22.68 करोड़ रूपये की कमाई

‘फिल्लौरी’ ने पहले हफ्ते की 22.68 करोड़ रूपये की कमाई

0
1100

मुम्बई। ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘फिल्लौरी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 22.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। 24 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में 15.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया था।

ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘फिल्लौरी’ की कमाई की जानकारी दी है। वीकेंड में ‘फिल्लौरी’ की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला लेकिन नए हफ्ते में यह भारी संख्या में दर्शक नहीं जुटा पाई। हालांकि, दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता के कारण उत्तर भारत में फिल्म का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
अनुष्का ने इस फिल्म का निर्माण कर्णेश शर्मा के साथ अपने घरेलू बैनर क्लीन स्लेट के तहत और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। ‘फिल्लौरी’ की कहानी समाज में फैले अंधविश्वास पर एक व्यंग्य है। अनुष्का के अलावा फिल्म में उनके अलावा दिलजीत दोसांज, सूरज शर्मा, सौरभ शुक्ला और मेहरीन पीरजादा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here