मुम्बई। सुपरस्टार सलामन खान की फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली एक्ट्रेस भाग्यश्री को तो आप जानते ही होंगे। सलमान खान के साथ पहली फिल्म करने के बाद भी बॉलीवुड में भाग्यश्री अपने कदम नहीं जमा पाई, हालांकि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें बॉलीवुड में नाम कमाने का मौका नहीं मिला। उनकी इस कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही उनके बेटे बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी फैंटम फिल्म्स के बैनर तले एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे।
निर्माता अनुराग कश्यप की इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ-साथ राधिका मदान भी अभिनेत्री के रूप में करियर की शुरुआत कर रही हैं। इस फिल्म को 2012 की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘पेडलर्स’ का लेखन और निर्देशन करने वाले वासन बाला निर्देशित कर रहे हैं। अनुराग कश्यप ने कहा कि ‘वासन ने एक बेहद मजेदार और शानदार मार्शल आर्ट फिल्म लिखी है। मैंने ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी-पढ़ी। इसमें इतना नयापन है कि आपको यह जरूर पसंद आएगी।’ उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म के निर्माता होने पर उन्हें बेहद ख़ुशी है। बता दे कि फैंटम फिल्म्स के अनुराग कश्यप और लंबे समय तक उनके सहायक रहे वासन बाला यह फिल्म बना रहे हैं, जिसमें तमिल स्टार विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म को लेकर और कोई जानकारी अब तक अनुराग कश्यप ने नहीं दी है, लेकिन लगता है उनकी ये फिल्म लोगों के लिए एक फुल ऑन एंटरटेनमेंट पॅकेज होगी।
मर्द को दर्द नहीं होता’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेगें ‘भाग्यश्री’ के बेटे
Advertisement
































