Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट सलमान खान ने शेयर किया ‘फू’ का पोस्टर शेयर

सलमान खान ने शेयर किया ‘फू’ का पोस्टर शेयर

0
1235

मुम्बई। मराठी फिल्म ‘सैराट’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता आकाश ठोसर की अपकमिंग फिल्म ‘फू’ का पोस्टर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म का निर्देशन सलमान के दोस्त एवं फिल्मकार महेश मांजरेकर ने किया है। सलमान ने ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘फिल्म सैराट अभिनेता आकाश ठोसर, महेश मांजरेकर के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।’ पोस्टर पर लिखा है, ‘वह वापसी कर रहे हैं।’

‘फू’ दो जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आकाश की यह दूसरी फिल्म है। अभिनेता ने निर्देशक नागराज मंजुले की मराठी फिल्म ‘सैराट’ से अभिनय जगत में अपना पहला कदम रखा था। फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here