मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म Tubelight का वह टीजर जिसका उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे आज रिलीज किया गया। सलमान ने टीजर अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा… ‘जलजा, जलजा…जल गया…’
Jaljaa Jaljaa … Jal Gaya #TubelightTeaser! @kabirkhankk @amarbutala @TubelightKiEid @SKFilmsOfficial https://t.co/aEZweExwMl
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 4, 2017
रिलीज के साथ ही यह टीजर इंटरनेट पर छा गया। यू—ट्यूब पर टीजर की व्यूवरशिप लगातार बढती जा रही है। सलमान के फैंस को टीजर बेहद पसंद आया है जिसके चलते वे उन्होने टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करना भी शुरू कर दिया है। टीजर जंहा सेना के जवान बंदूके ताने नजर आ रहे है तो चीनी सेना भी नजर आ रही है। फिल्म की कहानी चीनी विश्व युद्ध पर बेस्ड नजर आ रही है। इस टीजर की झलक पाने के लिए सलमान के फैंस का उत्साह इतना था कि गुरूवार को सुबह से ही हैशटेग #TubelightTeaser ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा।
कबीर खान द्वारा निदेर्शित फिल्म ट्यूबलाइट के टीजर में सलमान खान का इनोसेंट लुक कुछ—कुछ ‘बजरंगी भाईजान’ जैसा ही नजर आ रहा है। बच्चों जैसी मासूमियत उनके किरदार से झलकती साफ नजर आ रही है, सलमान अपने गले में जूते लटकाए बहुत ही मासूमियत से सलामी देते दौडते नजर आ रहे है। फिल्म में उनके साथ को—एक्टर सोहेल खान भी सेना के जवान के किरदार में नजर आ रहे है। टीजर में सलमान और सोहेल के अलावा चीनी स्टार जू जू और चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन भी नजर आ रहे है।
आपको बता दे कि निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान इससे पूर्व ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में भी काम कर चुके है। दौनों ही फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर शानदार बिजनस किया था अब ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म से भी निर्माताओं को ऐसी ही उम्मीदे है।































