नई दिल्ली। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की अपकमिंग फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का एक नया पोस्टर बुधवार को रिलीज किया गया है। आगामी 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का यह पांचवां पोस्टर है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह और उनकी बेटी हनीप्रीता इसां के निदेशन में बनी फिल्म के इस पोस्टर में संत राम रहीम सिंह मोटर साइकिल पर बैठे दिखाई दे रहे है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने ट्वीटर अंकाउंट से पोस्टर रिलीज कर लिखा है कि ”Wanna have great fun with entire family? The flick ‘Jattu Engineer’ releasing on 19th MayMeanwhile, Checkout #JattuEngineer5thPoster”
Wanna have great fun with entire family?😄 The flick 'Jattu Engineer' releasing on 19th May🎬😄Meanwhile, Checkout #JattuEngineer5thPoster👌 pic.twitter.com/H3DR7zxs44
— Dr.GURMEET RAM RAHIM (@Gurmeetramrahim) May 9, 2017
आपको बता दे कि समाज में बदलाव के मकसद से तैयार की गई इस फिल्म में कॉमेडी के साथ—साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया है। यह फिल्म गंदगी और नशाखोरी जैसी समस्याओं को उजागर करते हुए लोगों को इस प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने के तरीके भी बताएगी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार गांव के निवासी अपने हौसले के दम पर आत्मनिर्भर बन सकते है और देश के विकास में हिस्सेदार बन सकते है। फिल्म में संत गुरूमीत राम रहीम सिंह इसां डबल रोल में नजर आएगें। जंहा एक ओर वे स्कूल के हैडमास्टर के रूप में ग्रामीणों को सुधारते नजर आएगें वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन के रूप में वे सभी को गुदगुदाते दिखाई देगें।
खबरों की मानें तो फिल्म को सैंसर बोर्ड द्वारा यू सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। फिल्म सैंसर बोर्ड द्वारा इस फिल्म को यू सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। हरियाणा सरकार ने फिल्म को हरियाणा में 6 महीने के लिए टैक्स फ्री भी कर दिया है।



































