मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की आगामी फिल्म बैंक चोर का नया ट्रेलर गुरूवार को रिलीज कर दिया गया है। 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर में पिछले ट्रेलर को ही एडिट कर कुछ नए डायलॉग्स और सीन्स जोडे गए है। दूसरें शब्दों में अगर कहें तेा सोशल मीडिया में चल रहे जोक्स को जोडकर पुराने ट्रेलर को ही नया रूप दे दिया गया है। ट्रेलर में मेकर्स ने खुद फिल्म के इस ट्रेलर को बकवास करार देते हुए कहा है कि ऐसे बकवास ट्रेलर को कौन देखेगा, इसलिए हमने खुद की ले ली…।
वाई फिल्म्स के प्रोडक्शन और बम्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय और रिया चक्रबर्ती भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। ट्रेलर के अनुसार रितेश देशमुख दुनियां के सबसे घटिया चोर है और चोरी के लिए चुना गया दिन भी उनके लिए अनुकूल नही है। विवेक ओबेरॉय सीबीआई आॅफिसर के रोल में नजर आएगें जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है। रिया चक्रवर्ती क्राईम रिपोर्टन के किरदार में नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में जाने माने रैप सिंगर बाबा सहगल भी नजर आ रहे है जो अपने रैपिंग वाले अंदाज में एक बडा ही मजेदार डायलॉग बोलते दिख रहे है। ”लिप्स है तेरे लाल लाल, काले तेरे बाल, पहले आया अन्ना अब आया है केजरीवाल” । फिल्म का ट्रेलर कॉमिक लग रहा है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म कॉमेडी के तडके से भरपूर है।































