Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट कंगना की सिमरन का मोशन पोस्टर रिलीज, जल्द आएगा टीजर वीडियो

कंगना की सिमरन का मोशन पोस्टर रिलीज, जल्द आएगा टीजर वीडियो

0
997

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म सिमरन का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मोशन पोस्टर में कंगना की एक फोटो है जिसमें कंगना एक लॉंग कोट पहने और कैप लगाए नजर आ रही है। मात्र 8 सैंकड के इस विडियो में साथ ही यह मैसेज भी दिया गया है कि फिल्म का पोस्टर और टीजर कल रिलीज कर दिया जाएगा। टीसीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी इस विडियों को एक दिन में ही 32 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

आपको बता दे कि  हंसल मेहता के निदेर्शन में बनी इस फिल्म सिमरन को भारत के अलावा यूएस की कुछ लोकेशन्स पर शूट किया गया है। यह फिल्म एक एनआरआई नर्स संदीप कौर के जीवन से प्रेरित है। जिन्हे पिछले साल बैंक में चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। उन्होने अपना कर्ज चुकाने के लिए चोरी की थी। आपको बता दे कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद कंगना रनौत ने लिखी है जिसके लिए हंसल ने उनकी काफी सराहना भी की है। भूषण कुमार और शैलेश सिंह द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल 15 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here