Advertisement
Home थिएटर बिलकिस बेगम का बाड़ा में दिखेंगी मशहूर रेडियो जॉकि मलिश्का मेण्डोंसा !!

बिलकिस बेगम का बाड़ा में दिखेंगी मशहूर रेडियो जॉकि मलिश्का मेण्डोंसा !!

0
1610

रेडियो की दुनिया की मशहूर आवाज मलिश्का मेण्डोंसा अब नज़र आएंगी मुंबई के पृथ्वी थिएटर में दिखाए जाने वाले मशहूर नाटक “बिलकिस बेगम का बाड़ा” में | यह नाटक बेगम बिलकिस के घर के इर्द गिर्द रचा गया है जहां बिलकिस अपनी पाँच बेटियों, एक विश्वसनीय नौकरानी हुस्ना के साथ रहती है | रहने को तो घर में बेगम की बूढ़ी माँ भी है लेकिन वो हमेशा नज़र बंद ही रखी जाती है | नाटक की शुरुआत बेगम के दूसरे पति की मौत के के चौथे दिन से होती है जहां रूढ़िवादी समाज बेगम के परिवार पर एक साल का शोक प्रतिबंध लगा देता और और बेगम को अपनी बेटियों को बाहरी मर्दों से दूर रखने के लिए बाध्य होना पड़ता है |

अमिताभ बच्चन रोज सुनते हैं मलिश्का का शो

आरजे मलिश्का की दीवानगी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जाने कितनी बार खुले मंच से यह बात कह चूके हैं कि वे रोज सुबह मलिश्का को सुनना पसंद करते हैं !रेडियो के साथ साथ मलिश्का टीवी पर भी सक्रिय रहती है | उन्होने कुछ विज्ञापनो में भी सक्रिय भूमिका निभाई है तथा वे बहुत बार बिग बॉस जैसे टीवी शो और फिल्मफेयर जैसे अवार्ड शो में भी नज़र आ चुकी हैं |

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here