मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का पहला गाना ‘द रेडियो सॉन्ग’ अपनी रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचाए है। रिलीज के बाद एक दिन में ही इस गाने को यूट्यूब पर करीब 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है जबकि 95 हजार से अधिक लाइक भी मिले है। ट्यूबलाइट के फेसबुक पेज पर भी इस गाने को 40 लाख से अधिक व्यूज मिले है। मस्ती से भरपूर इस गाने में सुपरस्टार सलमान खान शिमला के माल रोड पर डांस करते नजर आ रहे है। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे इस गाने को संगती प्रीतम ने और कमाल खान व अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी है जबकि कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। गाने में सलमान के साथ कैरेक्टर आर्टिस्ट बिजेन्द्र काला व का—आर्टिस्ट भी ठुमके लगाते नजर आ रहे है।
आपको बता दे कि कबीर खान के निदेर्शन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट की कहानी भारत और चीन के बीच 1962 में हुई लडाई से प्रेरित है। जिसमें सलमान खान एक दब्बू किस्म के लडके का किरदार निभा रहे है। फिल्म में सलमान के अपोजिट चाइनीज एक्ट्रेस जु जु साथ सोहेल खान और चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन भी प्रमुख किरदान निभाते नजर आएगें। सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है। कबीर और सलमान की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में साथ काम कर चुके है जो बॉक्स आॅफिस पर काफी सफल रही थी।































