श्रीजीत मुखर्जी द्वारा रचित फिल्म “बेगम जान” का ट्रेलर कल लांच हुआ और मात्रा चौबीस घंटों में इसे 48 लाख से ज्यादा यू ट्यूब व्यूज मिल चुके हैं। विद्या बालन इस फिल्म में एक तवायफ के रोल में नज़र आ रही हैं जिसका कोठा भारत और पकिस्तान के पार्टीशन के वक़्त दोनों सरहदों के बीच में आ जाता है और उसे वहां से हटाने के लिए दोनों सरकार हर संभव प्रयत्न करने को उतारू हैं । ऐसे में बेगम जान रानियों के तरह लड़ कर किस तरह से शासन तंत्र से लोहा लेती है ये देखना होगा फिल्म की रिलीज़ के बाद ।
फिल्म में संगीत अन्नू मालिक ने दिया है और बेहतरीन संवाद लिखे गए हैं कौसर मुनीर की कलम से ।
फिल्म का पूरा ट्रेलर यहाँ देखें –
https://youtu.be/rhmT2nfc6ko
Advertisement
































