Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अजय देवगन कि फिल्म बादशाहो का दूसरा पोस्टर जारी

अजय देवगन कि फिल्म बादशाहो का दूसरा पोस्टर जारी

0
995
बादशाहो

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहो का एक नया पोस्टर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से सोमवार को ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था पहले पोस्टर में किसी का लुक रिवील नही किया गया था। पहले पोस्टर में जंहा सिर्फ एक बख्तरबंद ट्रक दिखाई दे रहा था वहीं मंगलवार को रिलीज किए गए पोस्टर में अजय देवगन खुद नजर आ रहे है। पोस्टर में अजय मुंह पर रूमाल बांधे एक्शन लुक में खडे नजर आ रहे और दौनों हाथों में बन्दूके थाम रखी है। अजय ने यह दूसरा पोस्टर ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है ‘The badass in the bandana!’

मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक्शन का अंदाजा पोस्टर देखकर ही लगाया जा सकता है। फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।

अजय देवगन की फिल्म बादशाहो का फर्स्ट लुक रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here