मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की अपकमिंग फिल्म अक्सर 2 का ट्रेलर रीलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में थ्रिल और सस्पेंस के साथ सैक्स और रोमांस के मसाले की भी भरमार नजर आ रही है। जरीन खान बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही है। ट्रेलर के अनुासर फिल्म की कहानी प्यार, धोखा, नफरत और जूनून के इर्द गिर्द बुनी गई है। बता दे कि मशहूर टीवी एक्टर गौतम रोडे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है जबकि क्रिकेटर एस श्रीसंत भी पहली बार फिल्म में नजर आने वाले है। यूट्यूब पर ट्रेलर को अब तक 30 लाख से अधिक लोग देख चुके है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 में रीलीज हुई इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोर्या स्टारर फिल्म अक्सर की सीक्वल है। फिल्म के ट्रेलर को अक्सर 2 नाम से नया यूट्यूब चैनल बना कर रीलीज किया गया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म अक्सर से मुकाबला कर पाएगा या नही यह कहना अभी कठिन है लेकिन ये बात पक्की है कि फिल्म से जुडे कुछ और विडियों फैंस के लिए जल्दी ही उपलब्ध किए जाएगें।
इस फिल्म में जरीन खान के साथ अभिनव शुक्ला, गौतम रोडे, क्रिकेटर श्रीसंत और एक्ट्रेस लिलेट दुबे भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।
































