मुम्बई। यशराज बैनर की अपकमिंग फिल्म में दो डांसिग स्टार रितिक रोशन और टाइगर श्राफ एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म में रितिक रौशन के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट किया गया है। डांस के दो महारथियों के साथ वाणी कपूर एक्शन डोज में नजर आने वाली है। इसकी जानकारी यशराज फिल्म के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सांझा की गई है।
.@Vaaniofficial | @iHrithik | @iTIGERSHROFF pic.twitter.com/NAlSBPuvbe
— Yash Raj Films (@yrf) October 12, 2017
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से रितिक और टाइगर के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आएगी लेकिन फिल्म में एक ही एक्ट्रेस होगी वो भी रितिक के अपोजिट। सिद्धार्थ काफी समय से एक युवा चेहरे कि तलाश में थे जो उन्हे वाणी के रूप में मिला। वाणी कपूर ने इससे पूर्व सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देशी रोमांस और रणवीर सिंह के साथ बेफिक्रे की है। बॉक्स आॅफिस पर हालांकि दौनों ही फिल्में कोई चमत्मकार नही कर पाई लेकिन वाणी के काम की प्रशंसा खासी हुई थी। यह फिल्म जनवरी 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
Advt
































