Advertisement
Home सिनेमा अवार्ड भारतीय शिल्प संस्थान, जयपुर को प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार

भारतीय शिल्प संस्थान, जयपुर को प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार

0
2190

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी ने द्वितीय अंतरराष्ट्रीय शिल्प दिवस महोत्सव पर  पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी ने द्वितीय अंतरराष्ट्रीय शिल्प दिवस महोत्सव पर शनिवार को साय नई दिल्ली के रंगपुरी में स्थित क्राफ्ट विलेज में भारतीय शिल्प संस्थान, जयपुर को  प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प (क्राफ्ट) पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
भारतीय शिल्प संस्थान, जयपुर की निदेशक डॉ. तूलिका गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से अवार्ड स्वरूप प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह ग्रहण किया। संस्थान को यह पुरस्कार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाईन(आईआईसीडी) द्वारा क्राफ्ट इंस्टीट्यूटध्एकेडमी श्रेणी में दिया गया है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाईन (आईआईसीडी) के को-फाउंडर सोमेश सिंह ने बताया कि इस अवार्ड का चयन एक अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया गया । जूरी में देश- दुनिया की कला क्षेत्र से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल थी। पुरस्कार को राजस्थान के लिए गौरव का क्षण बताते हुए भारतीय शिल्प संस्थान, जयपुर की निदेशक डॉ. तूलिका गुप्ता ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी है कि जयपुर स्थित भारतीय शिल्प संस्थान की गिनती देश के तीन सर्वोच्च डिजाईन महाविद्यालयो में से है। उन्होंने राजस्थान सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शिल्प एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में राजस्थान के टेराकोटा कलाकार ओमप्रकाश गालव को उनकी तम्बाकू निषेध की ति हुक्का के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में देश विदेश के अन्य शिल्पकारों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान के लोक कलाकारों विशेष कर लंगा मांगणियार ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here