Advertisement
Home आर्ट फैशन 67वीं मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर

67वीं मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर

0
2304

मुम्बई।  17 साल बाद एक बार फिर भारतीय सुंदरियों ने दुनिया में एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा दिया है। चीन में आयोजित की गई मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में  मिस इंडिया रह चुकी मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया है। हरियाणा के सोनीपत शहर की निवासी मानुषी ​छिल्लर ने सभी प्रतिभागियों को पछाडते हुए मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता में सैंकड पॉजीशन पर मिस मेक्सिका तथा थर्ड पॉजीशन पर मिस इंग्लैंड रही। फाइनल राउंड में जब मानुषी को जूरी द्वारा सवाल पूछ गया कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? मानुषी के जवाब ने सभी को प्रभावित किया। मानुषी का कहना था कि सबस ज्यादा सम्मान मां को मिलना चाहिए। इसके लि उन्हे कैश में सैलरी नही ​बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।
आपको बता दे कि 17 साल पहले मानुषी छिल्लर से पूर्व सन 2000 में बॉलीवुड और हॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा को भी मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा जा चुका है। मानुषी 20 साल की उम्र में 67वीं मिस वर्ल्ड चुनी गई है। मानुषी मेडिकल की स्टूडेंट है और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती है। शौक की अगर बात करें तो मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद है। वे ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी है और स्केचिंग और पें​टिंग भी काफी पसंद करती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here