Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रामू की ‘सरकार 3’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब 12 मई...

रामू की ‘सरकार 3’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब 12 मई को होगी रीलीज

0
1026

मुम्बई। अमिताभ बच्चन स्टारर राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ की रिलीज डेट कुछ दिन पहले ही फाइनल हुई थी लेकिन अब इस फिल्म की डेट 7 अप्रैल से बढ़ाकर 12 मई कर दी गई है। ईरोज नाउ ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस बात की जानकारी दी. फिल्म अब 12 मई को रिलीज होगी रही है।

‘सरकार 3’ में इस बार एक्ट्रेस यामी गौतम भी नजर आएंगी. यामी इस फिल्म में अन्नू करकरे नाम का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पिता की हत्या का बदला सरकार से लेना चाहती है। यामी के अलावा इस फिल्म में रोनित राय गोकुल साटम नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो सरकार का विश्वास पात्र है। वहीं वेटरन एक्टर रोहिणी हट्टंगड़ी निगेटिव किरदार में हैं।फिल्म में मनोज बाजपेई एक बार फिर रामू के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. मनोज के अलावा बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ फिल्म में मुख्य विलेनों में से एक का किरदार निभा रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here