Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा बंगाली फिल्म में राजकुमार राव बनेंगे ट्रांसजेंडर।

बंगाली फिल्म में राजकुमार राव बनेंगे ट्रांसजेंडर।

0
1469

बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर में राजकुमार राव का नाम शुमार है. हर बार वो कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. फिल्म ‘क्वीन’ में विजय का किरदार निभाने वाले राजकुमार राव एक बंगाली फिल्म में ट्रांसजेंडर के रूप में नजर आएंगे.

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगाली फिल्म का नाम ‘अमी सायराबानो’ है. यह एक महिला ट्रांसजेंडर की कहानी है, जिसका नाम सायरा बानो है. महिला ट्रांसजेंडर का किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं. कुमार राव ने इस रोल में खुद को पूरी तरह ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यहां तक उन्होंने कोलकाता में ट्रांसजेंडर को करीब से जानने के लिए उनके साथ वक्त भी बिताया.
हालांकि डायरेक्टर राहुल मुखर्जी को फाइनेंशियल क्राइसेज की वजह से फिल्म को बीच में ही रोकनी पड़ी. फिलहाल राज आशा कर रहे हैं कि जल्द ही शूटिंग की शुरुआत हो जाए. इसके अलावा अभिनेता का मानना है कि इस विषय पर हिंदी में भी फिल्म बननी चाहिए.
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here