शाहिद कपूर और करीना कपूर का अफेयर सबसे चर्चित रहा है. भले ही अब दोनों की शादी हो गई हो, दोनों एक-एक बच्चे के माता और पिता बन गए हों, लेकिन अब भी अक्सर दोनों से उनके पुराने प्यार को लेकर सवाल पूछ ही लिए जाते हैं. इस बार जब किसी ने शाहिद से करीना के बारे में फिर से सवाल पूछने की कोशिश की शाहिद ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सब हक्के-बक्के रह गए.
शाहिद ने व्यंग्यात्मक शैली में अपने और करीना के रिश्ते को ‘दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य’ करार दे दिया. एक कार्यक्रम में संवाद सत्र के दौरान अभिनेता से अतीत के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मेरा गुप्त अतीत रहा है? आप मेरे अतीत के राज के बारे में कैसे जानते हैं? क्या आप मेरी जासूसी करते थे? मैं किसी रहस्य को स्वीकार नहीं कर सकता.’’
प्रशंसकों में किसी ने जब कहा कि करीना, तो शाहिद ने तुरंत कहा, ‘‘यह कैसे राज है मैडम. यह दुनिया का रहस्य है. आपके पास कोई और सवाल है या बस नाम लेना है.’’ जब कोई सवाल नहीं पूछा गया तो उन्होंने मजाक किया, ‘‘वह सवाल नहीं पूछना चाहतीं. वह नाम लेकर ही खुश हैं.’’
बता दें कि करीना और शाहिद 2004 से 2007 तक डेट करते रहे हैं. शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी की है और पिछले साल वह एक बच्ची मीशा के पिता बने.
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मीशा हमारा एक साथ का पहला प्रोजेक्ट है . इसके जरिए हम करीब आए और साथ आने और वक्त गुजारने का अर्थ पता चला. ’’
































