प्रख्यात रंगमंच अभिनेत्री जूही बब्बर ने कहा है कि रंगमंच बच्चों में बेहतर संप्रेषण और अभिव्यक्ति पैदा करने का बेहद सशक्त माध्यम है। जूही की मां दिग्गज रंगमंच अभिनेत्री नादिरा जहीर बब्बर ने 1981 में रंगमंच समूह एकजुट की स्थापना की थी और बच्चों में जागरूकता लाने के लिए विविध गतिविधियां करती रही हैं। जूही ने 2008 में इसका नाम बदलकर एकजुट यंग टैलेंट ग्रुप और एकजुट यंग टैलेंट वर्कशॉप कर दिया। जूही 22 अप्रैल से बच्चों के लिए 10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन करने जा रही हैं।
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, मेरा मानना है कि रंगमंच बच्चों में बेहतर संप्रेषण और अभिव्यक्ति पैदा करने का बेहद सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, जब मैं इन नन्हें प्रतिभागियों से मिलती हूं तो बहुत अच्छा लगता है।
Advertisement































