Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट करीना कपूर ने घटाया 12 किलो वजन ।

करीना कपूर ने घटाया 12 किलो वजन ।

0
942

कभी देशभर की लड़कियों को जीरो फिगर का टारगेट देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों वजन कम करने की मुहिम पर हैं। दिसंबर में बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद से ही पुरानी शेप में लौटने के लिए बेबो काफी मेहनत कर रही हैं। डिलिवरी के बाद करीना शुरुआत में योग और हल्की फुल्की एक्सरसाइज करती थीं, लेकिन अब करीना ने अपने रुटीन में पिलाटे भी शामिल कर लिया है।

करीना लंबे समय से डाइटीशियन रुजुता दिवेकर का डाइअ चार्ट फॉलो करती आई हैं। इसका असर यह हुआ है कि करीना ने अब तक 12 किलो वजन घटना लिया है और अभी भी उनका ध्यान और वजन कम करने पर है। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना का 18 किलो वजन बढ़ गया था।

एक एफबी लाइव में करीना ने कहा कि वे वजन घटाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। मेरा लक्ष्य केवल वह वजन घटाना है जो मैंने इस दौरान बढ़ाया था। मैं हल्का, खुश और एनर्जी से भरा महसूस करना चाहती हूं। आपको बता दें कि हार ही करीना ने बेटे तैमूर के साथ बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here