Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स JHMS के इंटरकोर्स से निहलानी को आपत्ति, कहा नही चलेगा

JHMS के इंटरकोर्स से निहलानी को आपत्ति, कहा नही चलेगा

0
1744
P/C Youtube

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल के रिलीज किए गए मिनी ट्रेलर में एक डायलॉग से सेंसर बोर्ड को तकलीफ है। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने ट्रेलर को बिना सेंसर किए टीवी पर दिखाए जाने पर कठोर कार्रवाही करने की बात कही है।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के तीन मिनी ट्रेलर हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज किए गए है। द क्विंट की ​एक रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे ट्रेलर में शाहरूख और अनुष्का के बीच में इन्डेम्निटी बॉन्ड को लेकर हो रही बातचीत में इंटरकोर्स शब्द के प्रयोग से सेंसर बोर्ड प्रमुख को आपत्ति है। निहलानी का मानना है कि ये शब्द अश्लील है। रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड की अनुमति लिए बिना इस प्रकार के कंटेंट को रिलीज करना न्यायोचित नही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में इस शब्द को हटाते हुए रिलीज करने की शर्त पर ही यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया गया था जबकि मेकर्स ने ऐसा नही किया। पहलाज का कहना है कि सेंसर बोर्ड के आदेशों को ना मानते हुए मेकर्स ने इसे अवैध रूप से रिलीज किया है वह गलत है। बोर्ड नियमानुसार कडी से कडी कारर्रवाही करेगा।

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इंटरनेट पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई समाचार चैनलों पर दिखाए जाने को अवैध करार देते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड इंटरनेट के कंटेंट पर तो रोक नही लगा स​कता लेकिन जिन चैनलों ने ​बगैर सेंसर किया कंटेट प्रसारित किया है सेंसर बोर्ड नियमों के अनुसार उनके खिलाफ कडे से कडा कदम उठाने की सोच रहे है। आपको बता दे कि शाहरूख — अनुष्का स्टारर यह फिल्म जब हैरी मेट सेजल आगामी 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here