मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स आॅफिस पर धूम मचाए है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही 58.51 करोड रूपये का कलेक्शन किया है। जंहा रिलीज के पहले दिन 30.14 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म गोलमाल अगेन इस साल की दूसरी सबसे बडी ओपनर फिल्म बन गई है वहीं दूसरे दिन 28.37 करोड़ के कलक्शन के साथ फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरूआत की है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है इसकी पहली तीन फिल्में भी बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी। हालांकि हाल ही में मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी अजय देवगन स्टारर फिल्म बादशाहों भी हाल ही में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई। इन्ही सब के बीच गोलमाल अगेन ने दीपावली पर अजय को मुस्कुराने की वजह तो दे ही दी है।
ऐसा नही है कि अजय की गोलमाल अगेन ने सिर्फ घरेलू आॅफिस पर ही धूम मचा रखी है फिल्म ने ओवरसीज में भी खासी पकड बना रखी है। हालांकि गोलमाल अगेन को अभी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए करीब 42 करोड के बिजनेस की और आवश्यक्ता है लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म फर्स्ट वीक में ही 100 करोड क्लब में शामिल हो सकती है।




































