Advertisement
Home सिनेमा फर्स्ट लुक नवाबजादे का ट्रेलर रिलीज

नवाबजादे का ट्रेलर रिलीज

0
2330

मुम्बई। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नवाबजादे का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में डांस रियलिटी शो के भागीदार धर्मेश सर, राघव जुयाल और पुनीत जे पाठक लीड रोल में नजर आने वाले है। टी—सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर को फेंस बेहद पसंद कर रहे है। रिलीज के बाद कुछ ही घंटो में ट्रेलर को सिर्फ यूट्यूब पर करीब 20 लाख व्यूज मिल चुके है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाईक भी किया है।
फिल्म के ट्रेलर के अनुसार फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे तीनों किरदार अजीज दोस्त है और तीनों एक ही लडकी के प्यार में पड जाते है और तीनों मुसीबत में फंस जाते है। अब मुसीबत उनकी है लेकिन आपको तो कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। फिल्म में दिखाई गई कॉमेडी पब्लिक को खूब हंसाने वाली है।

इस फिल्म से बतौर डायरेक्ट अपना डेब्यू करने वाले जयेश प्रधान ने फिल्म में कॉमेडी का तडका लगाने के लिए खासी मेहनत की है। फिल्म को प्रोड्यूस रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म आगामी 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here