मुम्बई। 90 के दशक की सुपर स्टार एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की अपकमिंग फिल्म DEAR MAYA का ट्रेलर गुरूवार को लॉंच हो गया है। फिल्म आगामी 2 जनू को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ट्रेलर में मनीषा एक उम्रदराज महिला के किरदार में नजर आ रही है। ट्रेलर में मनिषा काले रंग की चुनरी ओढे एक टक खिडकी से बाहर झांकती नजर आ रही है मानों वो किसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। चेहरे पर झुर्रियां और माथे पर शिकन साफ नजर आ रही है। मनीषा ने पहले कभी भी उम्रदराज महिला का किरदार नही निभाया है। फिल्म में मनीषा का लुक देखकर उन्हे पहचान पाना मुश्किल लग रहा है।
खबरों की माने तो यह फिल्म एक बूढी महिला की कहानी है जिसने 20 सालों से अपने घर से बाहर कदम नही रखा है। उसी शहर में रह रही दो लडकियां उस महिला को पुन: मुख्यधारा में जोडने का प्रयास करती है जिसके तहत वे उस महिला MAYA को एक काल्पनिक लडके की ओर से प्रेम पत्र लिखने लगती है। स्टोरी में ट्वीस्ट तब आता है जब ‘माया’ अपना सबकुछ बेचकर उस लडके की तलाश में निकल जाती है। जब दोनों लडकियों इसका पता लगता है तो वे ‘माया’ को कैसे ढूंढती है यही फिल्म की कहानी है।
आपको बता दे कि मनीषा कोइराला ने वर्षों तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लडाई लडी है लेकिन उन्होने हार नही मानी और कैंसर से जंग जीतने के बाद इंडस्ट्री में कमबैक किया है हालांकि मनीषा को पहले जैसा काम तो नही मिल पाया है लेकिन उम्रदराज किरदारों में जरूर नजर आएगी। मनीषा जंहा डियर माया में उम्रदराज महिला के किरदार में नजर आ रही है वहीं बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक में वे संजय दत्त की मां यानी नर्गिस दत्त का किरदार निभाती नजर आएगीं। मनीषा कोइराला के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
DEAR MAYA का टीजर देखने के लिए क्लिक करें—































