Advertisement
Home आर्ट प्रिंट मेकिंग एग्जीबिशन का शुभारंभ, चित्रकारों ने प्रदर्शित किए रंगों और रूपाकारों...

प्रिंट मेकिंग एग्जीबिशन का शुभारंभ, चित्रकारों ने प्रदर्शित किए रंगों और रूपाकारों के अनेक रूप

0
3564

जयपुर। गणपति प्लाजा स्थित समन्वय आर्ट गैलरी में आयोजित प्रिंट मेकिंग कला की एग्जीबिशन में चित्रकारों ने रंगों और रूपाकारों के अनेक रूप को प्रदर्शित किया। 29 मार्च तक चलने वाली इस एग्जीबिशन का उद्घाटन कलाविद डॉ. सी.एस. मेहना ने किया। एग्जीबिशन में सुभाष बाहुलकर, प्रीतम देउसकार और श्रीकांत जाधव के प्रिंट्स प्रदर्शित किए गए। ये प्रिंट्स कलाकारों ने ऐसी कुशलता के साथ पेपर और कैनवास पर उकेरे है मानों रंगों से बनी कोई पेंटिंग हो। सुभाष बाहुलकर की कृतियों में अनुभूतियों का संगम काबिले तारीफ है। श्रीकांत जाधव ने वाटर कलर के साथ ही प्रिंट्स भी प्रदर्शित किए। वाटर कलर में जहां प्रकृति के नजारे खास है वही प्रिंट्स में चंपा के पेडों की खूबसूरती देखने योग्य है।
प्रीतम देवस्कर ने प्लेटोग्राफी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आर्किटेक्चरल खूबसूरती को अपने सृजन का माध्यम बनाया है। इस कला में प्लेट से कागज पर प्रिंट लिया जाता है। उन्होने वुडकट तकनीक से गंगा के घाटों का सौन्दर्य भी उकेरा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here