मुम्बई। बॉलीवुड महानायक ना सिर्फ अभिनय वरन सोशल मीडिया पर भी महानायक बनकर उभरे है। ट्वीटर पर अमिताभ बच्चन की फॉलोअर्स की गिनती 2.7 करोड से अधिक हो गई हैं। ट्वीटर पर अमिताभ से अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में सिर्फ प्रधानमंत्री ही है जिन्हे 3 करोड से अधिक लोग ट्वीटर पर फॉलो करते है।
इस अवसर पर अमिताभ ने ट्वीट कर अपने फैंस का आभार जताया है। अपने ट्वीट में भावुक होते हुए लिखा है कि ‘ट्वीटर पर 27 मिलियन फॉलाअर्स, मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हॅू’।
T 2437 – It is 27 million followers on Twitter !! 27 MILLION !! i am indeed honoured and blessed !! pic.twitter.com/IPcVD4rNtk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 27, 2017
आपको बता दे कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी है। अमिताभ के बाद शाहरूख खान का नम्बर आता है जिनके ट्वीटरपर 2.5 करोड फॉलाअर्स है। इनके बाद सलमान खान 2.3 करोड, आमिर खान 2.09 करोड, दिपिका पादुकोण 1.8 करोड, प्रियंका चोपडा 1.75 करोड फॉलोअर्स ओर भी लम्बी चौडी लिस्ट है। अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें वे 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे है। अमिताभ के साथ फिल्म में ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभा रहे है।

































