मुम्बई। ‘नाम शबाना’ साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के पहले ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा और अब मेकरों ने इसी फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया है और कह सकते हैं कि यह नया ट्रेलर थ्रिल से भरपूर है। ‘नाम शबाना’ साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ का प्रीक्वल है।
फिल्म के ट्रेलर को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिलीज किया है। दूसरा ट्रेलर फिल्म की स्टोरी लाइन ‘शबाना’ और उसके खुफिया विभाग को जॉइन करने के मिशन के बारे में ज्यादा खुलासा करता दिख रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो के रोल में दिख रहे हैं और तापसी जबरदस्त ऐक्शन मोड में दिख रही हैं।
इससे पहले इस फिल्म के दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं। गाना ‘रोज़ाना’ में शबाना के पर्सनल और इमोशनल साइड को दिखाया गया है, जबकि तापसी के किरदार के किरदार को एक आम लड़की से अंडरकवर एजेंट बनने के मुश्किलों भरे सफर को दिखाया गया है।
Want to know how Shabana became a part of Team Baby?Watch the new #NaamShabanaTrailer to know Her Story Before Baby! https://t.co/ldbPfEJR9s
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 17, 2017































