Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा तीन राजस्थानी भाषी फिल्मों को मिलेगा सरकारी अनुदान

तीन राजस्थानी भाषी फिल्मों को मिलेगा सरकारी अनुदान

0
1302

जयपुर। इन दिनों राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थानी भाषा में बनी 3 फिल्मों के लिए अनुदान राशी स्वीकृत किए जाने की चर्चाए जोरों पर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुदान के लिए कुल दस फिल्में कतार में थी लेकिन
प्रीव्यू कमेटी द्वारा स्पष्ट अनुशंषा नहीं किए जाने से सात फिल्मों का अनुदान अटक गया है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने ‘लाडली’ ‘नरसी भगत नानी बाई रो मायरो’ और ‘ब्याव रो झोलमाल’ टाईटल वाली तीन फिल्मों के लिए अनुदान राशी स्वीकृत की है जबकि अन्य सात फिल्मों के अनुदान को प्रीव्यू कमैटी की स्पष्ट अभिशंस ना मिल पाने के चलते रोक दिया गया है। हालाकि अनुदान के रूप में कितनी राशि स्वीकृ​त की गई है इसके स्पष्ट आकंडे नही मिल पाए है।

आपको बता दे कि राजस्थानी सिनेमा, कला एवं संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार राजस्थानी भाषा में बनी फिल्मों को दस लाख रूपये का अनुदान देती है, हालांकि अभी तक किसी भी राजस्थानी फिल्म को अनुदान स्वरूप दस लाख रूपये नही दिए गए है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here