Advertisement
Home सिनेमा अब आॅनलाईन होगा सेंसर बोर्ड : 1 अप्रैल से पेपरलैस ओर ट्रांसपेरेंट...

अब आॅनलाईन होगा सेंसर बोर्ड : 1 अप्रैल से पेपरलैस ओर ट्रांसपेरेंट होगा सर्टिफिकेशन

0
1343

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म मेकर्स व भारतीय सेंसर बोर्ड ‘सीबीएफसी’ के बीच हमेशा से ही काफी गर्मागर्म माहौल देखने को मिलता है सेंसर बोर्ड फिल्मो पर अश्लील शब्दो व सीन्स पर भी अपनी कैची चला देता है, लेकिन अब इस मामले में हमे कुछ अच्छा सुनने को मिल रहा है। जी हाँ सुनने में आया है कि, फिल्मों में अनावश्यक कांट-छांट को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाला सेंसर बोर्ड अब ऑनलाइन काम करेगा। इसके बारे में स्वयं बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने अपनी एक आधिकारिक सुचना में दोहराया है कि, ‘1 अप्रैल से सर्टिफिकेशन का सारा काम पेपरलेस और ट्रांसपैरंट होगा।

फिल्ममेकर्स अब बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर न सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, बल्कि ऑनलाइन ही संबंधित पेपर भी जमा किए जा सकते हैं’ सोमवार को ऑनलाइन प्रोसेसिंग की घोषणा करते हुए पहलाज निहलानी ने यह घोषणा की है। हालांकि इससे फीचर फिल्मो के दायरे को दूर रखा गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here