मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने फैंस से मुम्बई के बीच को साफ रखने की अपील की है। एक इवेन्ट के पोस्टर को अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सोनाक्षी ने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि उम्मीद करते है, एक दिन ऐसा आएगा जब हमें ये सब नही करना पडे, इसलिए आइए बीच को साफ करते है, साथ ही सोनाक्षी ने आगामी 6 सितंबर को जूहू बीच स्थित गांधी मूर्ति के पास एकत्र होकर इवेंट का हिस्सा बनने की अपील भी की है।
https://twitter.com/sonakshisinha/status/904257707472855042
हालांकि ऐसा पहली बार नही है कि किसी बॉलीवुड सितारें ने फैंस के साथ अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की अपील की हो। अभी पिछले महीने की ही बात है बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा और उनके पति साहित सांगा ने भी इस इनिशिएटिव के साथ जुडते हुए मुम्बईकर से एसी ही अपील की थी।



































