Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रविना टंडन की ‘मातृ’ का ट्रेलर लॉंच

रविना टंडन की ‘मातृ’ का ट्रेलर लॉंच

0
3837

मुम्बई। रवीना टंडन की आनेवाली फिल्म ‘मातृ’ का ट्रेलर गुरूवार को लॉन्च किया। इसके ट्रेलर में एक मां के बदले की कहानी है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। साफ तौर पर दिल्ली को रेप की कैपिटल के रूप में दिखाकर इस फिल्म के मेकर्स ने उस बात को दिखाने की कोशिश की है जिस पर आए दिन टीवी पर भी बहस होती रहती है लेकिन आज तक बदला कुछ नहीं है।
वैसे तो मातृ-द मदर एक काल्पनिक किरदार है पर ये दिल्ली की ढेरों निर्भयाओं की कहानी को उनकी श्रद्धांजलि है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही आपको पता चल जाएगा कि सत्ता के नशे में चूर लोग कैसे क्राइम करने को फैशन समझते हैं लेकिन जब सिस्टम उनका कुछ नहीं उखाड़ पाता तो फिर एक मां को बदले के लिए तैयार होना पड़ता है।
कैसे लेगी एक मां अपनी बेटी के बलात्कारियों से बदला ये ही इस फिल्म का मेन प्लॉट है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here