Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट जमा देने वाली ठंठ में सलमान ने पूरी की ‘टाइगर जिन्दा है’...

जमा देने वाली ठंठ में सलमान ने पूरी की ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग

0
808

मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आॅस्ट्रिया की जमा देने वाली ठंठ में अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने गुरूवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। जफर ने कहा, ‘जमा देने वाली ठंड में सलमान ने ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग पूरी कर ली है।’

इसके साथ अपने ट्विटर पर जफर ने सलमान के साथ अपनी ब्लैक ऐंड वाइट फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों ऑस्ट्रिया की एक पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं।
सलमान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। ‘टाइगर जिंदा है’ में भी सलमान और कटरीना कैफ को साथ देखा जाएगा। इस फिल्म के मार-धाड़ वाले दृश्यों का निर्देशन टॉम स्टुथर्स ने किया है, जिन्होंने ‘द डार्क नाइट’ और ‘इंसेप्शन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here