Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट महाराष्ट्र समेत कुल चार राज्यों में कर मुक्त हुई ‘पूर्णा’

महाराष्ट्र समेत कुल चार राज्यों में कर मुक्त हुई ‘पूर्णा’

0
937

मुम्बई। सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पूर्णा मालावत की कहानी पर आधारित फिल्म ‘पूर्णा’ को महाराष्ट्र में भी कर में छूट मिल गई, इससे पहले तीन राज्यों में यह कर मुक्त हो चुकी है। अभिनेता—निर्देशक राहुल ने अपने बयान में कहा, ‘तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली में कर में छूट मिलने के बाद मैंने ‘पूर्णा’ के महाराष्ट्र में टैक्स में छूट दिलाने की कोशिश की, क्योंकि यह मेरा गृह राज्य है। मेरी मां महाराष्ट्रियन थी और मैं पूरा जीवन मुंबई में रहा हूं।’ राहुल ने कहा कि रिलीज के पहले फिल्म को कर में छूट मिलना अविश्वसनीय है। इसके लिए राहुल ने महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया है।
उन्होंने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जो बहुत कम ही होता है। मैं महाराष्ट्र सरकार को फिल्म पर लुटाए प्यार और इसे सराहने के लिए धन्यवाद देता हूं, मैं इसकी रिलीज के साथ उन्हें निराश नहीं करने का वादा करता हूं।’
प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘चमेली’, और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके राहुल ने महाराष्ट्र में इस फिल्म के कर मुक्त होने को गर्व की बात बताया।
अदिति इनामदार, राहुल और हीबा शाह के अभिनय से सजी फिल्म ‘पूर्णा’ शुक्रवार को रिलीज हुई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here