Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘मॉम’ का मोशन पोस्टर रीलीज

‘मॉम’ का मोशन पोस्टर रीलीज

0
855

मुम्बई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में मां को अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है जो कि एक अच्छा एक्स्पेरिमेंट है। वहीं, बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार आवाज में मां की खूबियों का गुणगान किया गया है।

गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में ढेरों तारीफें बटोर चुकीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी 4 साल बाद इस फिल्म के जरिए पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 1 अप्रैल को जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।

रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित और पति बोनी कपूर द्वारा प्रड्यूस की जा रही इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी हाल ही में श्रीदेवी ने अपने ट्विटर हैंडल से लॉन्च किया था। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘जब एक महिला को चैलेंज किया जाता है… यहां पेश है ‘मॉम’ का फर्स्ट लुक।’

हालांकि इस फिल्म की स्टोरी लाइन और प्लॉट से जुड़ी सभी जानकारियों को उजागर नहीं किया गया है। अक्षय खन्ना, अभिमन्यु सिंह इस फिल्म में सपॉर्टिंग कास्ट होंगे, जबकि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कैमियो रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म में दो पाकिस्तानी ऐक्टर्स अदनान सिद्दीकी और सजल अली हैं, जिनमें से एक श्रीदेवी के हज्बंड की भूमिका में होंगे और एक उनकी बेटी की भूमिका में होंगी। ‘मॉम’ 14 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here