मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्टर राजकुमार राव फिल्म ‘ट्रैप्ड’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों पर जादू चलाने के बाद अब भगवान शिव के अवतार में नजर आने वाले हैं। अजय के. पन्नालाल निर्देशित फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में राजकुमार राव मॉर्डन शिव के अवतार में बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/amul_mohan/status/849149214839816192?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmovie-masti%2Fnews-from-bollywood%2Frajkumar-rao-as-modern-day-lord-shiva-in-behen-hogi-teri-teaser-poster%2Farticleshow%2F58009798.cms
फिल्म के प्रड्यूसर अमुल विकास मोहन ने इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहन होगी तेरी का टीजर पोस्टर यहां हैं और जल्द ही ट्रेलर रिलीज होगा।
राजकुमार राव की यह पहली सोलो रोमांटिक कॉमिडी फिल्म है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘जय मां’ रिलीज किया गया है, जिसमें माता की मूर्ति के सामने सभी फिल्मी धुन पर भजन गाते दिख रहे हैं। यह भजन ‘बार बार देखो’ फिल्म के ‘काला चश्मा’ गाने के धुन से तैयार किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रुति हासन एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म 26 मई, 2017 को रिलीज होने वाली है।
































