Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ की शूटिंग शुरू

रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ की शूटिंग शुरू

0
992

मुम्बई। ‘मर्दानी’ के बाद बेटी अदिरा की वजह से रानी मुखर्जी ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वह अपनी फिल्म ‘हिचकी’ से कमबैक करने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो गई है।

यशराज फिल्म ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही 18 सेकंड का एक विडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें रानी मुखर्जी ब्लैक बोर्ड पर यह लिखते नजर आ रही है कि आज से शूटिंग शुरू हो रही है।

फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म एक महिला की सकारात्मक और प्रेरणादायी कहानी पर आधारित है जिसमें यह दिखाया जाएगा कि कैसे वह महिला अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत बनाती है। ​पॉजिटिव संदेश देने की वजह से रानी ने ‘हिचकी’ में काम करने का फैसला किया।​

यशराज प्रॉडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। ‘दम लगाके हईशा’ और जल्दी ही आनेवाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के बाद एक निर्माता के तौर पर यशराज फिल्म्स के साथ ‘हिचकी’ मनीष शर्मा की तीसरी फिल्म है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here