Advertisement
Home आर्ट आर्टिस्टिक इवेंट्स एंड फेस्टिवल्स कला महोत्सव 2017 : 50 कलाकार दे रहे है लाईव डेमोन्ट्रेशन

कला महोत्सव 2017 : 50 कलाकार दे रहे है लाईव डेमोन्ट्रेशन

0
1680

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में गत 2 अप्रैल से चल रहे जयपुर कला महोत्सव
में इन्दौर की संस्था आर्ट मेट से जुड़े लगभग 50 कलाकार अपनी कला का लाइव डेमोन्ट्रेशन दे रहे हैं साथ ही फ्रांस, अर्जेंटिना और टर्की के कलाकारों की कलाकृतियां भी कलाप्रेमियोंका ध्यान आकर्षित कर रही हैं। साथ ही जयपुर के विभिन्न कॉलेज स्टूडेन्ट्स के आर्ट वर्क का डिसप्ले भी किया गया है।

इस दौरान इंदौर की संस्था आर्ट मेट की संस्थापिका आर्टिस्ट प्रीता गडकरी ने बताया कि शादी के बाद परिवार को समय देने के इरादे से उन्होने पेटिंग छोड दी थी लेकिन कुछ साल बाद 40 साल की दहलीज पर कर चुकी महिलाओं को अपने पैशन को जीने का मौका देने की इच्छा के साथ संस्था की शुरूआत की। उन्होने बताया कि उनकी संस्था से करीब ढ़ाई हजार से अधिक महिलाएं जुडी हुई है जिनमें से 50 महिलाओं के आर्ट वर्क का डिसप्ले महोत्सव के दौरान किया गया है।

कला महोत्सव में कुल 130 स्टॉल्स पर कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शित किया जा रहा है। देश-विदेश के करीब 315 कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन इस कला महोत्सव में किया जा रहा है। यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी जो कलाकृतियां यहां प्रदर्शित की गई हैं उनमें से 70 फीसदी का सृजन महिला कलाकारों द्वारा किया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here