Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के ट्रेलर का पहला चैप्टर रीलीज

‘मेरी प्यारी बिंदु’ के ट्रेलर का पहला चैप्टर रीलीज

0
864

मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्टर आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के पहले पोस्टर, गाने और टीजर के बाद अब फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया है। यश राज बैनर अपनी फिल्मों के प्रमोशन को लेकर हमेशा कुछ नया करने में आगे रहा है और इस बाद वह ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के ट्रेलर के साथ प्रमोशन का एक नया प्रयोग कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक अक्षय रॉय ने बताया कि ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के ट्रेलर को दर्शकों के सामने लाने के लिए फिल्‍म की टीम ने एक नया तरीका अपनाया है। सोमवार को इस फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया गया है… लेकिन यह ट्रेलर पूरा नहीं है। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की टीम फिल्म के ट्रेलर को पांच बेहतरीन भागों में रिलीज कर रही है। ट्रेलर का पहला भाग सोमवार को रिलीज किया गया है, जिसका शीर्षक है, ‘समोसा और चटनी’।

ट्रेलर के पहले भाग में आयुष्‍मान खुराना की आवाज सूत्रधार के रूप में हैं जो इस कहानी को बताते हुए कहते हैं कि कैसे 1983 में बिंदू उनके घर के पास रहने आती है और वह उसे देखता ही रह जाता है। अपने नए पड़ोसियों के लिए आयुष्‍मान की मां कीमा समोसे और हरी चटनी बनाती हैं और उसे देने वह जाते हैं। फिल्‍म के ट्रेलर के अगले चार हिस्‍से आने वाले चार दिनों में रिलीज किए जाएंगे। फिल्म के ट्रेलर का पहला भाग आपको बचपन की मासूम मोहब्बत की याद दिलाएगा, जिनकी दोस्ती शुरू हुई समोसे और चटनी से और फिर इनकी यही दोस्ती उनके बड़े होने के बाद गहरी चाह में बदल जाती है। यह पहला मौका है जब आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा किसी फिल्‍म में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए परिणीति ने सिंगिंग की दुनिया में भी डेब्यू किया है। हाल ही में ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का गाना ‘माना कि हम यार नहीं’ रिलीज हुआ है, जिसे परिणीति ने खुद गाया है। विशाल-शेखर और सचिन-जिगर ने गाने को कम्पोज किया है। इस फिल्म की कहानी कोलकाता के बैकग्राउंड पर है। धीरे-धीरे अपनी कहानी से पर्दा उठा रही मनीष शर्मा की देखरेख में तैयार यह फिल्म एक सिंगर और लेखक की कहानी है। इसे अक्षय रॉय निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here