प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक किशोरी आमोनकर के निधन पर संवेदना व्यक्त की
मुम्बई। महान प्रतिभाओं से भरे पूरे अतरौली-जयपुर घराने की बेमिसाल लयकारी को कामना,वियोग और एकाकीपन के दुख से जोड़कर ‘रस’ को एक नई पहचान देने वाली जानीमानी शास्त्रीय संगीत गायिका ‘किशोरी अमोनकर’ का सोमवार की रात्रि को निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थी और काफी समय से बीमार चल रही थी। सरकार की ओर से उन्हें 1987 में पद्म भूषण और साल 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
ख्याल, ठुमरी और भजनों को शास्त्रीय संगीत से सराबोर करने वाली किशोरी अमोनकर ने अपनी माता मोघूबाई कुर्दिकर से संगीत की शिक्षा हासिल की जो स्वयं एक नामी गायिका थीं।
किशोरी अमोनकर फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने 1964 में आई फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ का टाइटल सॉन्ग गाया था। इसके साथ ही उन्होंने 1990 में ‘दृष्टि’ में भी अपनी आवाज दी थी। भारत सरकार ने किशोरी अमोनकर को वर्ष 1987 में पद्म भूषण और साल 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक किशोरी आमोनकर के निधन पर संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि अमोनकर का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उसके निधन से गहरा दुःख हुआ हैं, उसकी आत्मा को शांति मिले।
The works of Kishori Amonkar will always remain popular among people for years to come. https://t.co/iGFxmy8Mlj
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2017
शबाना आज़मी ने ट्विट पर लिखा, “ये बहुत बड़ा नुकसान है. मैं उनकी बहुत बड़ी फ़ैन हूं और ऐसे समय में रहने के लिए ख़ुद को भाग्यशाली समझती हूं जिसमें मैं किशोरी अमोनकर जी को गाते हुए सुन पाई.”
What a loss Hve been her ardent fan n consider myself fortunate 2 hve lived in a time I cud here Kishori Amonkar sing pic.twitter.com/TNrWhJcKvH
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) April 3, 2017
शंकर माधवन ने लिखा, “महानतम किशोरी अमोनकर जी नहीं रही. ये भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा.”
The greatest KISHORI AMONKARJI is no more !! A very big loss for Indian Classical Music ! Her music will live on forever
— Shankar Mahadevan (@Shankar_Live) April 3, 2017
सुप्रिया सुले ने किशोरी अमोनकर के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की है और लिखा है ‘मेरी सबसे प्रिय क्लासिकल सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. मैं बहुत बहुत दुखी हूं.’
So so sad…my fav classical singer #KishoritaiAmonkar passed Away. Huge loss of our country & classical music. RIP #Gansaraswati 🙏🏽 pic.twitter.com/DzdztjbbC0
— Supriya Sule (@supriya_sule) April 3, 2017































