जयपुर। स्थानीय जयपुरिया क्रिकेट मैदान पर 10 और 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग ‘सीसीएल राजस्थान 2017’ में फिल्म सितारें एक्टिंग की जगह चौको—छक्कों की बरसात करते नजर आएगें। राजस्थानी सिनेमा को बढावा देने और सभी कलाकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित सीसीएल राजस्थान 2017 में राजस्थानी फिल्मों के आर्टिस्ट, निर्माता निर्देशक अपनी—अपनी टीमों के साथ क्रिकेट के मैदान में अपना दमखम दिखाते नजर आएगें।
लीग आयोजक अनिल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लीग के लिए अभी तक 11 टीमों की एंन्ट्री प्राप्त हो चुकी है। उन्होने बताया कि लीग के जरिए एनजीओ को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
https://www.facebook.com/ccl.rajasthan/videos/176396892878396/
Advertisement



































