Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स अर्जुन-श्रद्धा की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का दूसरा पोस्टर रिलीज

अर्जुन-श्रद्धा की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का दूसरा पोस्टर रिलीज

0
1291

मुम्बई। ऐक्टर अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का नया पोस्‍टर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्‍टर में अर्जुन औश्र श्रद्धा बरसात में रोमांस करते नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि श्रद्धा अर्जुन से रूठ कर जा रही हैं और अर्जुन उन्‍हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। बैकग्राउंड में दिल्‍ली की इंडिया गेट और शहर की चमचमाती रोशनियां नजर आ रही है।
इस पोस्‍टर की ए‍क और खास बात यह है कि इस पोस्‍टर के साथ मेकर्स ने फिल्‍म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जायेगा और फिल्‍म 19 मई को रिलीज होगी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म चेतन भगत के उपन्‍यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है।

फिल्‍म की  कहानी एक बिहारी लड़के की है जिसे दिल्‍ली की एक हाई प्रोफाइल फैमिली से नाता रखनेवाली लड़की से प्‍यार हो जाता है इसके बाद दोनों की इस प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, इसी की कहानी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में कही गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने इस फिल्‍म में अपने किरदार में फिट बैठाने के लिए भोजपुरी भाषा की ट्रेनिंग भी ली है चूंकि उपन्‍यास का लीड करेक्‍टर बिहार से है और वो भोजपुरी में बात करता है। मोहित इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। आपको बता दें कि अर्जुन इससे पहले भी चेतन भगत के नॉवेल ‘2 स्‍टेट्स’ में काम कर चुके हैं। फिल्‍म में अर्जुन-आलिया ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी। फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई भी की थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here