‘दंगल’ में रेसलर महावीर सिंह फोगाट की दमदार भूमिका निभाने के बाद बॉलिवुड ऐक्टर आमिर ने अपने नए प्रॉजेक्ट का खुलासा किया है। यह आमिर की कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक मराठी शो है जिसका नाम ‘तूफान आलंया’ है। उन्होंने ट्विटर पर इसका टीजर शेयर किया है।
यह शो महाराष्ट्र में जल संकट से निबटने के लिए शुरू किये गए अभियान पर आधारित होगा। 8 अप्रैल से शुरू हो रहे इस शो में आमिर ऐक्टर जितेंद्र जोशी के साथ नजर आएंगे। गौरतलब है कि आमिर इससे पहले भी मराठी टीवी शो ‘चला हवा येऊ द्या’ में नजर आए थे। इतना ही नहीं, इस शो के सेट पर उन्होंने मराठी बोलकर सबको हैरान कर दिया था।
https://twitter.com/aamir_khan/status/849903030598344704
Advertisement



































