Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट टीवी निर्देशक तलत जानी का निधन

टीवी निर्देशक तलत जानी का निधन

0
1770
तलत जानी

मुम्बई।  टीवी की दुनियां के जानेमाने निर्देशक तलत जानी का अस्पताल में इलाज के दौरान  निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे गत 6 अक्टूबर को बाथरूम में स्लिप हो गए थे जिसके चलते इलाज के लिए उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और अंतिम सांस लेने से पूर्व उन्हे दो बार स्ट्रोक भी आया था।
टीवी के फेमस शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी से ख्याती पाने वाले निर्देशक तलत जानी ने अपने करियर में करीब 12 से अधिक फेमस टीवी सीरीज का निर्माण किया था जिसमें सन्नाटा, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, जीना ​सिर्फ मेरे लिए, ताकत और हिना मुख्य है। बता दे कि क्योंकि सास भी कभी बहु थी में तलत ने बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। तलत की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने भी ट्वीट कर तलत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने ट्वीट में तुषार ने​ लिखा है — ‘आप एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होने मुझे और मेरे पिता दौनों को डायरेक्ट किया है’।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here