Advertisement
Home म्यूजिक 27 साल बाद वापसी करेंगी मशहूर ग़ज़ल गायिका “चित्रा सिंह “

27 साल बाद वापसी करेंगी मशहूर ग़ज़ल गायिका “चित्रा सिंह “

0
1364

मशहूर गजल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह की पत्नी और अपने वक्त की मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह 27 साल बाद वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के मंच से वापसी करेंगी.

बता दें कि साल 1990 में अपने जवान बेटे की एक हादसे में हुई मौत के बाद से चित्रा ने गजल गाना छोड़ दिया था. लेकिन एक बार फिर से वह मंच गायिकी की शुरुआत वाराणसी से कर रही हैं. 15 अप्रैल को संकट मोचन मंदिर में हो रहे संगीत समारोह में वह एक बार फिर से सुरों की तान छेड़ेंगी.

चित्रा सिंह की आवाज को नई पीढ़ी ने नहीं सुना होगा. अब चित्रा सिंह एक बार फिर से लोगों के सामने अपनी गायकी लेकर आएंगी. आयोजकों के मुताबिक चित्रा सिंह का मंच पर आना एक बड़ी बात होगी साथ ही यह भी माना जा रहा है कि चित्रा पति जगजीत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग करेंगी. चित्रा काफी लंबे समय से अपने पति मशहूर गजल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह के लिए भारत सरकार से भारत रत्न की मांग कर रही हैं.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here